बिलासपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का भी पुण्य स्मरण करते हुए राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को नमन किया।
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, सेवा और सद्भाव का जो मार्ग दिखाया, वह आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। गांधी जी ने समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण और जरूरतमंदों की सेवा को प्राथमिकता दी। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों और गरीबों की संवेदनशीलता के साथ सेवा करना ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर कलेक्टर ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा को भी याद किया। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी का जीवन ईमानदारी, दृढ़ संकल्प और समर्पण की प्रेरणा देता है। उनका दिया हुआ ‘जय जवान, जय किसान’ का संदेश आज भी राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल, अपर कलेक्टर वीरेंद्र बहादुर पंचभाई, एडीएम शिवकुमार बनर्जी, अपर कलेक्टर ज्योति पटेल सहित जिला कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

