चयन ट्रायल के बाद छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के लिए 130 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट

whatsapp image 2026 09 29 at 10.10.36 pm

8 अक्टूबर को रायपुर में होगा प्लेयर ड्राफ्ट, छह फ्रेंचाइजी टीमें चुनेंगी खिलाड़ी

बिलासपुर, 30सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग (सीएचएल) के पहले सीजन के लिए रायपुर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय चयन ट्रायल का आज समापन हुआ। ट्रायल के लिए कुल 373 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 223 खिलाड़ियों ने चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया। दो दिनों तक चले ट्रायल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल कौशल के मूल्यांकन के बाद 130 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सीजन में जगह बनाने के लिए मैदान पर अपना दमखम दिखाया। चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों के खेल कौशल, प्रदर्शन और निर्धारित मानकों के आधार पर उनका मूल्यांकन किया गया।

दोनों दिन ट्रायल स्थल पहुंचे उप मुख्यमंत्री अरुण साव

whatsapp image 2026 09 29 at 10.10.36 pm (1)

उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव लगातार दूसरे दिन चयन ट्रायल स्थल पहुंचे। उन्होंने मैदान पर खिलाड़ियों का खेल देखा और उनसे मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास और मेहनत के साथ अपने खेल को और बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के लिए आयोजित चयन ट्रायल का सफल समापन राज्य की हॉकी प्रतिभाओं के लिए महत्वपूर्ण पड़ाव है। 373 खिलाड़ियों का पंजीकरण और प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से खिलाड़ियों की भागीदारी यह दर्शाती है कि राज्य में हॉकी को लेकर उत्साह और प्रतिभा दोनों मौजूद हैं।

उन्होंने कहा कि 130 खिलाड़ियों का शॉर्टलिस्ट होना चयन प्रक्रिया का अहम परिणाम है। अब इन खिलाड़ियों को प्लेयर ड्राफ्ट के माध्यम से लीग की छह टीमों का हिस्सा बनने का अवसर मिलेगा।

श्री साव ने कहा कि सरकार का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को बेहतर प्रतिस्पर्धी माहौल, आवश्यक अनुभव और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी शॉर्टलिस्टेड खिलाड़ियों को आगामी प्लेयर ड्राफ्ट और लीग के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक श्रीमती आकांक्षा शिक्षा खलखो, छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव और सचिव श्फिरोज अंसारी भी मौजूद रहे।

8 अक्टूबर को होगा प्लेयर ड्राफ्ट

चयन ट्रायल के बाद अब छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सीजन के लिए टीम गठन की दिशा में अगला महत्वपूर्ण चरण सीएचएल प्लेयर ड्राफ्ट होगा। 8 अक्टूबर को रायपुर में आयोजित होने वाले प्लेयर ड्राफ्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए 130 खिलाड़ी शामिल होंगे।

ड्राफ्ट के दौरान लीग की छह फ्रेंचाइजी टीमें इन खिलाड़ियों में से अपने-अपने खिलाड़ी दल का चयन करेंगी। इसके बाद छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सीजन के लिए टीमों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *