
बिलासपुर/मुंगेली, 25 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड स्थित ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक महत्व के हरिहर क्षेत्र केदार मदकूद्वीप पहुंचे। यहां उन्होंने समाजसेवी स्वर्गीय शांताराम के वार्षिक श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनकी स्मृति में बनाए गए उद्यान का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय शांताराम ने मदकूद्वीप की पुरातात्विक, धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनका सेवाभाव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।
सिर्फ उद्यान नहीं, प्रेरणा का केंद्र बनेगी यह स्मृति
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. शांताराम स्मृति उद्यान केवल उनकी यादों को संजोने का स्थान नहीं होगा, बल्कि यह समाज को सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और निःस्वार्थ सेवा के प्रति प्रेरित करने का माध्यम भी बनेगा।
उन्होंने कहा कि किसी क्षेत्र की पहचान केवल उसकी भौगोलिक सीमाओं से नहीं, बल्कि उसकी संस्कृति, इतिहास और उन लोगों से बनती है जो इन धरोहरों को बचाने के लिए अपना जीवन समर्पित करते हैं। स्व. शांताराम ऐसे ही व्यक्तित्व थे, जिनके प्रयासों से मदकूद्वीप को व्यापक पहचान मिली।
मदकूद्वीप बना शोधकर्ताओं और श्रद्धालुओं का महत्वपूर्ण केंद्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. शांताराम के सतत प्रयासों के कारण मदकूद्वीप आज श्रद्धालुओं के साथ-साथ इतिहास, पुरातत्व और संस्कृति में रुचि रखने वाले शोधकर्ताओं के लिए भी एक महत्वपूर्ण स्थल के रूप में स्थापित हुआ है।
धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भी निभाई अहम भूमिका
मुख्यमंत्री ने उनके सामाजिक योगदान का उल्लेख करते हुए बताया कि बैतलपुर में शिव मंदिर निर्माण, चिकित्सा सेवाओं के विस्तार और विभिन्न सामाजिक कार्यों में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा। वहीं नवागढ़ स्थित शमी गणेश मंदिर के पुनर्निर्माण में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने कहा कि समाज के लिए किए गए निःस्वार्थ कार्य ही किसी व्यक्ति की सबसे बड़ी विरासत होते हैं और स्व. शांताराम का जीवन इसका उत्कृष्ट उदाहरण है।
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में लगाया कल्पवृक्ष
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत कल्पवृक्ष का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मदकूद्वीप जैसे प्राकृतिक, पुरातात्विक और आध्यात्मिक महत्व के स्थलों का संरक्षण सरकार और समाज दोनों की साझा जिम्मेदारी है।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, मंत्री दयाल दास बघेल और लखन लाल देवांगन, विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, सुशांत शुक्ला, पुन्नूलाल मोहले सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

