रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति और पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने में इवेंट मैनेजमेंट इंडस्ट्री की अहम भूमिका हो सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इवेंट मैनेजमेंट और पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं और इसे देश-दुनिया तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।

रायपुर में आयोजित ‘इकॉन-2026’ इवेंट एंड एंटरटेनमेंट कॉन्क्लेव में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री ने देशभर से आए इवेंट मैनेजर्स का स्वागत करते हुए कहा कि आज इवेंट मैनेजमेंट एक बड़े उद्योग के रूप में उभर रहा है और यह आयोजन छत्तीसगढ़ की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने का महत्वपूर्ण अवसर है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की नई औद्योगिक नीति में पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया गया है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ मैरिज डेस्टिनेशन के रूप में भी तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। इवेंट इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के सहयोग से प्रदेश को पर्यटन और आर्थिक विकास दोनों क्षेत्रों में बड़ा लाभ मिल सकता है।
उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न राज्यों से आए मेहमानों से छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने की अपील करते हुए कहा कि यहां की संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन की संभावनाओं को करीब से देखें और देश-दुनिया तक इसकी पहचान पहुंचाने में योगदान दें।
उन्होंने प्रतिभागियों से एक-दूसरे के अनुभव साझा करने और नए अवसरों पर मिलकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इवेंट मैनेजमेंट के क्षेत्र में नवाचार से प्रदेश में पर्यटन और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। अंत में उन्होंने कॉन्क्लेव की सफलता के लिए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

