30 सितंबर को खेल प्रतियोगिताएं, 1 अक्टूबर को सम्मान समारोह; जरूरतमंद वरिष्ठजनों को मिलेंगे वॉकर, स्टिक और श्रवण यंत्र
बिलासपुर, 16 सितंबर 2026। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस (1 अक्टूबर) के सफल आयोजन को लेकर समाज कल्याण विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। संयुक्त संचालक तिलकेश प्रसाद भावे की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वरिष्ठ नागरिकों के लिए खेलकूद, स्वास्थ्य परीक्षण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह सहित विभिन्न गतिविधियों की रूपरेखा तय की गई। बैठक में वरिष्ठ नागरिक संस्थाओं, पेंशनर संगठनों और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।
30 सितंबर को अनुभव भवन में होंगी खेल प्रतियोगिताएं
बैठक में तय किया गया कि 30 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे बृहस्पति बाजार स्थित अनुभव भवन में वरिष्ठ नागरिकों के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में कुर्सी दौड़, मटका फोड़, बकेट बॉल, पासिंग बॉल सहित कई मनोरंजक गतिविधियां शामिल रहेंगी।
1 अक्टूबर को होगा मुख्य सम्मान समारोह
1 अक्टूबर को सुबह 9:30 बजे से पंजीयन, स्वास्थ्य परीक्षण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। इसके बाद जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में पंडित देवकीनंदन दीक्षित सभा गृह, शनिचरी बिलासपुर में मुख्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जहां वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया जाएगा।
जरूरतमंद वरिष्ठजनों को मिलेंगे सहायक उपकरण
बैठक में यह भी तय किया गया कि विशेष आवश्यकता वाले चिन्हांकित वरिष्ठजनों को परीक्षण के बाद वॉकर, स्टिक, श्रवण यंत्र और व्हील चेयर उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि उन्हें दैनिक जीवन में बेहतर सुविधा मिल सके।
सेवा संकल्प अभियान पर भी हुई चर्चा
बैठक में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर भी विशेष चर्चा हुई और अभियान के प्रभावी संचालन पर जोर दिया गया।
बैठक में रहे मौजूद
बैठक में उप नियंत्रक श्रीमती बबीता कमलेश, सहायक संचालक सुमित केशरवानी, परिवीक्षा अधिकारी श्रीमती सरस्वती अग्रवाल सहित वरिष्ठ नागरिक संस्थाओं और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

