2025 में 1,326 सदस्य थे, 2026 में संख्या घटकर 219 हुई; संगठन को ₹11.07 लाख के राजस्व का नुकसान
गेवरा/दीपका, कोरबा। कोयला मजदूर सभा (HMS) की SECL गेवरा-दीपका एवं CEWS गेवरा क्षेत्रों में वर्ष 2026 की यूनियन सदस्यता सत्यापन के आंकड़ों में बड़ी गिरावट सामने आई है। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वर्ष 2025 की तुलना में 2026 में HMS की सदस्य संख्या में कुल 1,107 सदस्यों की कमी दर्ज की गई है।
प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि वर्ष 2025 में HMS को कुल 1,326 श्रमिकों का समर्थन प्राप्त था, जबकि वर्ष 2026 में यह संख्या घटकर महज 219 रह गई।
क्षेत्रवार सदस्यता में गिरावट
सदस्यता सत्यापन के आंकड़ों के अनुसार गेवरा प्रोजेक्ट में वर्ष 2025 में 562 सदस्य थे, जो 2026 में घटकर 146 रह गए। यानी यहां 416 सदस्यों की कमी हुई।
इसी तरह गेवरा क्षेत्रीय कार्यालय में सदस्य संख्या 147 से घटकर 21 रह गई, जिसमें 126 की कमी दर्ज की गई। CEWS-गेवरा में 50 से घटकर केवल 3 सदस्य रह गए, यानी 47 सदस्यों की कमी हुई।
सबसे बड़ी गिरावट दीपका क्षेत्र में सामने आई, जहां वर्ष 2025 में 567 सदस्य थे, जबकि 2026 में यह संख्या घटकर सिर्फ 49 रह गई। यहां 518 सदस्यों की कमी दर्ज की गई।
इस तरह चारों क्षेत्रों को मिलाकर HMS की सदस्यता 1,326 से घटकर 219 रह गई।
बैठकों और अपीलों का असर नहीं
प्रेस विज्ञप्ति में दावा किया गया है कि सदस्यता सत्यापन के दौरान यूनियन के केंद्रीय शीर्ष नेतृत्व के पदाधिकारियों की मौजूदगी और कई दौर की बैठकों के बावजूद सदस्यता के आंकड़ों में अपेक्षित सुधार नहीं हो सका।
विज्ञप्ति में स्थानीय नेतृत्व की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। विशेष रूप से दीपका क्षेत्र में सदस्यता 567 से घटकर 49 होने का उल्लेख करते हुए स्थानीय पदाधिकारियों के जनाधार पर सवाल खड़े किए गए हैं। विज्ञप्ति में इस स्थिति पर तीखी टिप्पणी करते हुए इसे अपने ही क्षेत्र में बड़ा झटका बताया गया है।
₹11.07 लाख के राजस्व में कमी
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यदि प्रति सदस्य ₹1,000 सदस्यता शुल्क माना जाए, तो वर्ष 2025 में HMS को 1,326 सदस्यों से करीब ₹13.26 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ था। वहीं 2026 में 219 सदस्यों के आधार पर यह राशि घटकर ₹2.19 लाख रह गई।
इस गणना के आधार पर संगठन के सदस्यता राजस्व में ₹11.07 लाख की कमी दर्ज की गई है।
नोट: सदस्यता में गिरावट और वित्तीय नुकसान से संबंधित आंकड़े HMS की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में दिए गए दावों और आंकड़ों पर आधारित हैं।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

