त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025: प्रथम चरण के नतीजे घोषित

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025: प्रथम चरण के नतीजे घोषित

बिलासपुर, 20 फरवरी 2025 – जिला पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में नतीजों की घोषणा कर दी गई। मस्तूरी निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 10 से 14 में हुए मतदान के बाद जिला पंचायत सभाकक्ष में सारणीकरण पूरा किया गया।

जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशी:
क्षेत्र 10राजेन्द्र धीवर (11103 वोट) ने नंदनी पवन साहू को 2278 वोटों से हराया।
क्षेत्र 11अरूना चन्द्रप्रकाश सूर्या (12946 वोट) ने अंजली राजू सूर्यवंशी को 5588 वोटों से हराया।
क्षेत्र 12दामोदर कांत (6664 वोट) ने एस. कुमार मनहर को 899 वोटों से हराया।
क्षेत्र 13सतकली बावरे (9580 वोट) ने भगवती सुरेश खटकर को 1788 वोटों से हराया।
क्षेत्र 14राधा खिलावन पटेल (15916 वोट) ने सोनल मयंक साहू को 7295 वोटों से हराया।

रिटर्निंग ऑफिसर श्री संदीप कुमार अग्रवाल ने सभी विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *