मीडिया की भूमिका, पत्रकारिता और छत्तीसगढ़ के विकास सहित विभिन्न विषयों पर हुई सार्थक चर्चा
रायपुर, 01 सितंबर 2026।
नेशनल मीडिया कॉन्फेडरेशन के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष, पत्रकार, आरटीआई एजेंट एवं सामाजिक कार्यकर्ता संजय मिश्रा ने सोमवार, 31 अगस्त 2026 को राजभवन में छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य एवं शिष्टाचार भेंट की।
मुलाकात के दौरान संजय मिश्रा ने राज्यपाल रमेन डेका को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर मीडिया की भूमिका, पत्रकारिता के वर्तमान स्वरूप, छत्तीसगढ़ की समृद्ध साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत, प्रदेश की उपलब्धियों तथा विकास की संभावनाओं को लेकर महत्वपूर्ण और सार्थक चर्चा हुई।
संजय मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, साहित्य, परंपराओं और प्रदेश की विकास यात्रा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने जनहित से जुड़े मुद्दों तथा प्रदेश की सकारात्मक उपलब्धियों को प्रमुखता से सामने लाने की आवश्यकता पर भी अपने विचार साझा किए।
वहीं, राज्यपाल रमेन डेका ने चर्चा के दौरान छत्तीसगढ़ की संस्कृति, साहित्य और विकास से जुड़ी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ सकारात्मक, जिम्मेदार एवं तथ्यपरक पत्रकारिता के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
शिष्टाचार भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस दौरान मीडिया के दायित्वों और छत्तीसगढ़ के व्यापक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर दोनों पक्षों के बीच सार्थक संवाद हुआ।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

