
सिम्स अस्पताल में आयोजित शिविर में रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, मानव सेवा का दिया संदेश
बिलासपुर। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द, बिलासपुर द्वारा सिम्स अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए कुल 30 यूनिट रक्तदान किया।
कार्यक्रम में जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द, बिलासपुर के अध्यक्ष वाहिद सिद्दीकी ने रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक नेक और मानवीय कार्य है। किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में दान किया गया रक्त महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
वाहिद सिद्दीकी ने कहा कि पैगंबर हज़रत मुहम्मद ﷺ के बताए मार्ग पर चलते हुए जरूरतमंद और पीड़ित लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने हदीस का हवाला देते हुए कहा, “तुम ज़मीन वालों पर रहम करो, आसमान वाला तुम पर रहम करेगा।”
उन्होंने कहा कि इस्लाम केवल इबादत का संदेश नहीं देता, बल्कि इंसानियत, रहम, सेवा और जरूरतमंदों की सहायता करने की भी शिक्षा देता है। रक्तदान जैसे सामाजिक कार्य आपसी सहयोग, सद्भाव और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं।
ये लोग रहे उपस्थित
रक्तदान शिविर में जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द बिलासपुर के सदस्य रशीद अंसारी, खालिद हनिफी, वहीद सिद्दीकी, सरफराज आलम, जावेद खान, अलीम अंसारी, अयूब, साजिया, सबा परवीन, राजा खान, खलील खान सहित जमाअत के कार्यकर्ता एवं अन्य सहयोगी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में रक्तदाताओं और सहयोगियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज के लोगों से जरूरतमंदों की सहायता और मानव सेवा से जुड़े कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

