
रायपुर, 27 अगस्त 2026। उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव गुरुवार को रायपुर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) में आयोजित ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम में शामिल हुए। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित इस देशव्यापी कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने वर्चुअली संबोधित किया।
कार्यक्रम में देशभर के करीब 1600 स्थानों से जुड़े 8 लाख से अधिक युवाओं ने सहभागिता की। रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर तिलक वर्मा और यूथ-आइकन डॉ. प्रियंका बिस्सा भी शामिल हुए।
खेल केवल पदक जीतने तक सीमित नहीं : प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल मेडल जीतने तक सीमित नहीं है। यह विकसित भारत के निर्माण में खेलशक्ति और युवाशक्ति को जोड़ने का अभियान है। उन्होंने कहा कि खेल व्यक्ति के व्यक्तित्व, परिवार और देश के गौरव को बढ़ाने का माध्यम है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी का आधुनिक स्पोर्ट्स इकोसिस्टम तैयार करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। देश में खेल विश्वविद्यालयों, आधुनिक प्रशिक्षण केंद्रों और प्रतिभा पहचान से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक खिलाड़ियों को पहुंचाने की व्यवस्था विकसित की जा रही है। खेल विज्ञान, प्रशिक्षण, कोचिंग और अंतरराष्ट्रीय अनुभव साझा करने के लिए दूसरे देशों के साथ भी सहयोग बढ़ाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि ‘खेलो इंडिया संवाद’ केवल खेलों पर चर्चा का मंच नहीं, बल्कि युवाओं के विचारों और महत्वाकांक्षाओं को देश के विकास के साथ जोड़ने का माध्यम है। युवाओं के सुझावों को स्पोर्ट्स इकोसिस्टम, टैलेंट डेवलपमेंट, गवर्नेंस और विकसित भारत से जुड़ी नीतियों में शामिल किया जाएगा।
अरुण साव ने युवाओं से की नशे से दूर रहने की अपील
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हर सफलता के पीछे कठिन परिश्रम होता है। बुराइयों को त्यागकर और अपनी कमियों को दूर करते हुए लगातार मेहनत करने से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।
उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि नशामुक्त युवा ही विकसित भारत का निर्माण कर सकता है। नशामुक्त रहना अपने आप में देश को ताकत और मजबूती प्रदान करना है।
अरुण साव ने कहा कि जीवन में आने वाली छोटी असफलताओं से निराश नहीं होना चाहिए। असफलता के कारण युवाओं को नशे की ओर नहीं बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति को कमजोर करता है और उसके जीवन को नुकसान पहुंचाता है। युवाओं को पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
उन्होंने कहा कि युवाओं की क्षमता और सामर्थ्य के दम पर ही भारत को विकसित राष्ट्र बनाया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी युवाओं को आगे बढ़ाने और उनकी क्षमता का उपयोग कर देश को विकसित भारत बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।
तिलक वर्मा ने बताया खेलों का महत्व
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर तिलक वर्मा ने युवाओं के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि खेल व्यक्ति को जीवन की कई महत्वपूर्ण बातें सिखाता है। खेल के माध्यम से कठिन परिस्थितियों से जूझने, दबाव का सामना करने, कौशल विकसित करने, टीम भावना और मानसिक स्थिरता जैसे गुण विकसित होते हैं।
उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को स्वास्थ्य, फिटनेस और पोषण के प्रति भी जागरूक करता है। कपिल देव, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और नीरज चोपड़ा जैसे खिलाड़ियों ने देश के लाखों युवाओं को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया है।
युवाओं को पहल के साथ जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए : प्रियंका बिस्सा
यूथ-आइकन डॉ. प्रियंका बिस्सा ने कहा कि युवाओं को केवल सुझाव देने और पहल करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि अपनी पहल की जिम्मेदारी और स्वामित्व भी लेना चाहिए। उन्होंने युवाओं से नेतृत्व, शासन-प्रशासन और देश के विकास में सक्रिय एवं सशक्त भूमिका निभाने का आह्वान किया।
2036 ओलंपिक को लेकर युवाओं ने रखे सुझाव
‘खेलो इंडिया संवाद’ के तहत आयोजित ‘युवा संवाद’ में NIT के विद्यार्थियों, खिलाड़ियों और युवाओं ने देश में खेल अधोसंरचना के विकास, खेल सुविधाओं के विस्तार, खेल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने और वर्ष 2036 के ओलंपिक के लिए प्रतिभा विकास जैसे विषयों पर अपने विचार रखे।
इसके अलावा युवाओं ने नशामुक्ति, युवा नेतृत्व, शासन में युवाओं की भागीदारी और विकसित भारत के लिए युवा सशक्तीकरण जैसे मुद्दों पर भी सुझाव दिए।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं को नशामुक्त रहने की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम में NIT के निदेशक डॉ. एन.वी. रमना राव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार, संचालक आकांक्षा शिक्षा खलखो, माय भारत के राज्य निदेशक अर्पित तिवारी, NIT के प्राध्यापकगण तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

