
तिल्दा-नेवरा। औद्योगिक क्षेत्र स्थित अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट परिसर के सुप्रसिद्ध श्रीहनुमान मंदिर में श्रावण मास के अंतिम सोमवार के अवसर पर श्रीशिव रुद्र महाभिषेक, हवन-पूजन एवं भोग भंडारे का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए इस धार्मिक आयोजन में अधिकारियों, कर्मचारियों, कॉलोनीवासियों एवं आसपास के श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा के साथ हिस्सा लिया।
श्रीशिव रुद्राभिषेक एवं हवन-पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पं. केशरी लाल तिवारी एवं पं. मनोज तिवारी द्वारा संपन्न कराया गया। पूजा-अर्चना में यूनिट हेड श्री कुलकर्णी सपत्नीक शामिल हुए। इसके अलावा एफएच श्री राजीव सिंघल, श्री सुनंदा बाशु, श्री ए.के. सिन्हा, विवेक बघेल, अशोक मिश्रा एवं अभिषेक तेवतिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
रिमझिम बारिश के बीच भी श्रद्धालुओं की आस्था कम नहीं हुई। सुबह से ही मंदिर परिसर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने भगवान शिव का दर्शन कर धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की। पूरे दिन मंदिर परिसर का माहौल भक्तिमय बना रहा।
हवन-पूजन के पश्चात श्री बैकुंठेश्वर मंदिर समिति एवं शिवभक्तों के सौजन्य से भोग भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव से प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने के कारण अपनी बारी के लिए श्रद्धालुओं को लंबे समय तक इंतजार भी करना पड़ा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अशोक मिश्रा, गिरिराज शंकर मिश्रा, राजेंद्र कुमार साहू, गुरुदयाल साहू एवं पं. कैलाश तिवारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं भोग भंडारे के वितरण में कामेश्वर प्रसाद, ईश्वर प्रसाद, ईश्वरराव, उत्तम सिंह, रामकुमार ध्रुव सहित अनेक लोगों ने प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग किया।
आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और भक्तिमय वातावरण ने पूरे परिसर को आस्था के केंद्र में बदल दिया। बारिश के बावजूद दिनभर लोगों का आवागमन जारी रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर भोग-प्रसाद ग्रहण किया।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

