राज्य निर्वाचन आयुक्त ने की मतदान तैयारियों की समीक्षा

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने की मतदान तैयारियों की समीक्षा

बिलासपुर, 10 फरवरी 2025 – छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए बिलासपुर का दौरा किया। उन्होंने कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर तैयारियों पर संतोष जताया।

आयुक्त ने मतदान दलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और शांतिपूर्ण निर्वाचन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में आयोग के सचिव डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बिलासपुर जिले में कुल 631 मतदान केंद्रों में 127 संवेदनशील चिन्हित किए गए हैं, जबकि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 1,675 मतदान केंद्रों में 312 संवेदनशील हैं। निर्वाचन कार्य की सुचारू व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *