बिलासपुर: ग्राम लोफंदी में 7 लोगों की संदिग्ध मृत्यु, प्रशासन ने जांच शुरू की

बिलासपुर: ग्राम लोफंदी में 7 लोगों की संदिग्ध मृत्यु, प्रशासन ने जांच शुरू की

बिलासपुर, 8 फरवरी 2025: ग्राम लोफंदी, थाना कोनी में 7 लोगों की संदिग्ध मृत्यु की सूचना पर जिला प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लिया। पुलिस एवं प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि 3-6 फरवरी के बीच एक वैवाहिक कार्यक्रम में सामूहिक भोज हुआ था। साथ ही, 6 फरवरी को कुछ ग्रामीणों ने नदी से मछली पकड़कर खाई थी। मृतकों में पेट दर्द, उल्टी, चक्कर और सुस्ती जैसे लक्षण देखे गए।

अब तक पुष्टि हुई मौतें:

  • 5 फरवरी: देवप्रसाद पटेल (सर्पदंश), शत्रुहन देवांगन
  • 7-8 फरवरी: रामूराम सुनहले, कोमल लहरे, कन्हैयालाल पटेल, बलदेव पटेल (अस्पताल में कार्डियो-रेस्पिरेटरी अरेस्ट), कुन्नू देवांगन

प्रशासन को सूचना दिए बिना ही ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार कर दिया था। प्रशासन ने रामूराम सुनहले का शव जब्त कर पोस्टमार्टम कराया, लेकिन मौत का स्पष्ट कारण नहीं मिला। बिसरा और अन्य रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

गांव में स्वास्थ्य विभाग और अन्य एजेंसियों द्वारा डोर-टू-डोर जांच व विशेष स्वास्थ्य कैंप लगाया गया है। प्रशासन पूरी सतर्कता से मामले की जांच कर रहा है।

बिलासपुर जिला प्रशासन

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *