Mungeli SI Exam 2026: 12 जुलाई को 4 केंद्रों पर परीक्षा

मुंगेली में 12 जुलाई को SI, सूबेदार और प्लाटून कमांडर प्रारंभिक परीक्षा होगी। 4 केंद्रों पर 1096 अभ्यर्थी शामिल होंगे, मेटल डिटेक्टर से जांच अनिवार्य रहेगी।

मुंगेली | 10 जुलाई 2026

WhatsApp Image 2026 07 10 At 8.11.22 PM 1024x418

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर प्रारंभिक परीक्षा-2024 का आयोजन 12 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक मुंगेली जिले के चार परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। परीक्षा में 1,096 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने परीक्षा के शांतिपूर्ण और पारदर्शी संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

4 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा

परीक्षा के लिए पंडित ज्वाला प्रसाद मिश्र शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, शासकीय एसएनजी महाविद्यालय, पीएम श्री बी.आर. साव शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय और शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

मेटल डिटेक्टर से होगी जांच

कलेक्टर कुन्दन कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सभी केंद्रों पर मेटल डिटेक्टर से अनिवार्य जांच, पेयजल, बिजली, स्वच्छता और अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश

परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को कम से कम 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है। प्रवेश के लिए केवल प्रवेश पत्र, मूल पहचान पत्र, पारदर्शी पानी की बोतल और नीले या काले बॉल पेन की अनुमति होगी। मोबाइल, स्मार्टवॉच, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य प्रतिबंधित सामग्री पूरी तरह निषिद्ध रहेगी।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *