शिक्षा व्यवस्था की होगी व्यापक पड़ताल, जिले के सभी प्राचार्यों और शिक्षा अधिकारियों की अनिवार्य मौजूदगी
◾ स्कूल भवन, स्वच्छता, शैक्षणिक गुणवत्ता से लेकर मध्यान्ह भोजन तक हर पहलू की होगी समीक्षा
◾ गणवेश, पाठ्यपुस्तक, साइकिल वितरण, ऑनलाइन उपस्थिति, छात्रवृत्ति और यू-डाईस अपडेट पर रहेगा विशेष फोकस
◾ सभी प्राचार्य, बीईओ, बीआरसीसी, सीएसी एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश
बिलासपुर, 2 जुलाई 2026। जिले की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में 3 जुलाई (शुक्रवार) को सुबह 11 बजे जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक लाल बहादुर शास्त्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर स्थित पंडित देवकीनंदन दीक्षित सभा भवन में होगी, जिसमें जिले के सभी प्राचार्य एवं शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
बैठक में विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं, शैक्षणिक गुणवत्ता और विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की जाएगी। विशेष रूप से विद्यालय भवनों की वास्तविक स्थिति, स्वच्छता व्यवस्था, शाला प्रवेश उत्सव, प्रधानमंत्री पोषण योजना के अंतर्गत मध्यान्ह भोजन संचालन, गणवेश एवं पाठ्यपुस्तकों का वितरण, साइकिल वितरण, ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली तथा वृक्षारोपण अभियान की प्रगति पर विस्तार से चर्चा होगी।
इसके अलावा स्कूल प्रबंधन एवं विकास समिति (SMDC) के गठन, परीक्षा परिणामों में सुधार, शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने की रणनीति, सत्र 2026-27 के शाला अनुदान, यू-डाईस (UDISE) अपडेट, अपार आईडी (APAAR ID), छात्रवृत्ति पोर्टल, जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र सहित शिक्षा विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की भी समीक्षा की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर कलेक्टर की अनुमति से अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा होगी।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री रामेश्वर जायसवाल ने बैठक में कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी के सभी सहायक संचालकों, समग्र शिक्षा के जिला मिशन समन्वयक, सभी सहायक परियोजना समन्वयकों, सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों (BEO), सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारियों (ABEO), विकासखंड समन्वयकों, बीआरसीसी, सीएसी एवं जिले के सभी प्राचार्यों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।
यह बैठक आगामी शैक्षणिक सत्र की तैयारियों, विद्यालयों में व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने तथा शिक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
