सरगांव। नगर पंचायत सरगांव में जरूरतमंद एवं दिव्यांगजनों के जीवन को सुगम बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष परमानंद साहू के प्रयासों से वार्ड क्रमांक 13 की निवासी श्रीमती निर्मला देवी देवार एवं वार्ड क्रमांक 15 के निवासी श्री प्रदीप कुमार यादव को व्हीलचेयर प्रदान की गई। शारीरिक असक्षमता के कारण दोनों हितग्राहियों को दैनिक जीवन के कार्यों और आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
व्हीलचेयर मिलने के बाद दोनों हितग्राहियों और उनके परिजनों ने खुशी जाहिर करते हुए नगर पंचायत प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस सहायता से उनके दैनिक जीवन में काफी सुविधा होगी और आत्मनिर्भरता बढ़ेगी।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष परमानंद साहू ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। शासन की मंशा के अनुरूप जरूरतमंद, दिव्यांग एवं वंचित वर्गों की सहायता करना उनकी प्राथमिकता है।
परमानंद साहू ने कहा कि दिव्यांगजनों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना समाज का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि “हर चेहरे पर मुस्कान और हर व्यक्ति के जीवन में सुविधा, आत्मसम्मान एवं आत्मनिर्भरता बनी रहे, यही हमारा सतत प्रयास है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील एवं जनहितैषी सोच से प्रेरित होकर हम जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं।”
कार्यक्रम में वार्ड पार्षद मनोज यादव, प्रतिनिधि पवन साहू सहित वार्ड के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।



Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
