
बिलासपुर, 09 जून 2026। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा 21 जून को आयोजित होने वाली नीट (यूजी)-2026 परीक्षा के सुचारू, निष्पक्ष और सुरक्षित संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर संजय अग्रवाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में परीक्षा केंद्राध्यक्षों, सिटी कोऑर्डिनेटरों और संबंधित अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि परीक्षा की पवित्रता, पारदर्शिता और परीक्षार्थियों की सुविधा सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी केंद्रों पर एनटीए के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।
इस वर्ष बिलासपुर शहर के 19 शैक्षणिक संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। बैठक में केंद्रों की सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी, प्रश्नपत्रों के सुरक्षित भंडारण और परिवहन, यातायात प्रबंधन, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, स्वच्छता और चिकित्सा सुविधाओं की समीक्षा की गई।
संभावित मानसूनी परिस्थितियों को देखते हुए कलेक्टर ने सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों की सुविधा के लिए वाटरप्रूफ शेड और अस्थायी आश्रय स्थल बनाने के निर्देश दिए। प्रवेश द्वारों और केंद्र परिसर के बाहर भी बारिश से बचाव के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी।
कलेक्टर ने कहा कि खराब मौसम भी परीक्षार्थियों की परीक्षा में बाधा नहीं बनना चाहिए। इसके लिए सभी केंद्रों पर जल निकासी, वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था और आपातकालीन संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना, सीसीटीवी निगरानी की सक्रियता, परीक्षा केंद्रों की पूर्व जांच, पुलिस बल की तैनाती और संवेदनशील गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। प्रश्नपत्रों और ओएमआर शीटों की सुरक्षा के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा।
कलेक्टर और एसएसपी ने अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन करने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए अग्रिम कार्ययोजना तैयार रखने के निर्देश दिए। परीक्षा केंद्रों पर स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त पंखे, स्वच्छ शौचालय, प्राथमिक उपचार और एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध रहेगी। वहीं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए भी विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
परीक्षा दिवस पर यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने और केंद्रों के आसपास कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए विशेष पुलिस व्यवस्था भी तैनात की जाएगी। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य कर परीक्षा को शांतिपूर्ण और सफल बनाने के निर्देश दिए हैं।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।