
मुंगेली, 10 जून 2026। जिले में जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही और अनियमितता पर कलेक्टर कुन्दन कुमार ने कड़ा रुख अपनाया है। जिला कलेक्टोरेट के मनियारी सभाकक्ष में आयोजित जिला जल एवं स्वच्छता समिति की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट चेतावनी दी कि मिशन के कार्यों में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
बैठक में कलेक्टर ने हर घर जल प्रमाणीकरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के सभी पात्र परिवारों तक शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि केवल कागजी उपलब्धियों से काम नहीं चलेगा, बल्कि प्रत्येक घर तक नियमित जलापूर्ति की वास्तविक स्थिति का प्रमाण भी लिया जाएगा। भविष्य में किसी भी प्रकार की विसंगति मिलने पर संबंधित इंजीनियरों की जवाबदेही तय की जाएगी।
कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के कार्यों में निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई और तीनों अनुविभागों के एसडीओ एवं इंजीनियरों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। एमवीएस योजनाओं में बिना सहमति पाइपलाइन बिछाने और भुगतान संबंधी शिकायतों की जांच के लिए समिति गठित कर निष्पक्ष जांच कराने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक के दौरान डी.डब्ल्यू.एस.एम. की गाइडलाइन की अद्यतन जानकारी नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी कलेक्टर ने असंतोष व्यक्त किया और सब इंजीनियर तथा एसडीओ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने नल-जल मित्रों के प्रशिक्षण, रिट्रोफिटिंग कार्यों की प्रगति तथा जनपद पंचायत स्तर पर नियमित समीक्षा की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने जर्जर और अनुपयोगी जल टंकियों को चिन्हित कर हटाने के निर्देश देते हुए कहा कि आम जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इसके बाद जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित सरपंच, सचिव, ठेकेदार एवं विभागीय अधिकारियों की समन्वय बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जिन योजनाओं को पूर्ण बताया गया है, वहां हर घर तक नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित होना जरूरी है। उन्होंने निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के कार्य गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं।
कलेक्टर ने सभी जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों और कार्य एजेंसियों से बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि जिले के प्रत्येक घर तक सुरक्षित एवं शुद्ध पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य तय समय में पूरा किया जाए।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
