मुंगेली, 05 मई 2026
छत्तीसगढ़ में सुशासन की पहल अब जमीनी स्तर पर असर दिखाने लगी है। सुशासन तिहार के तहत लगाए जा रहे समाधान शिविर आम लोगों के लिए राहत और भरोसे का माध्यम बनते जा रहे हैं।
इसी कड़ी में मुंगेली जिले के ग्राम सुरदा में आयोजित शिविर एक परिवार के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया। संगवाकापा निवासी जयदेव गर्ग को लंबे इंतजार के बाद नया राशन कार्ड प्राप्त हुआ, जिससे उनके जीवन की बड़ी परेशानी दूर हो गई।
दरअसल, राशन कार्ड के अभाव में जयदेव गर्ग को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए महंगे दामों पर राशन खरीदना पड़ता था। कई बार उन्हें दूसरों पर निर्भर भी रहना पड़ता था। इस समस्या को लेकर उन्होंने जनदर्शन में आवेदन प्रस्तुत किया था।
प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में खाद्य विभाग ने प्राथमिकता के आधार पर आवेदन का निराकरण किया और शिविर में ही उन्हें राशन कार्ड प्रदान कर दिया।
जैसे ही जयदेव गर्ग को अतिथियों के हाथों राशन कार्ड मिला, उनके चेहरे पर संतोष और खुशी साफ झलकने लगी। उन्होंने शासन और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल वास्तव में आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है।
सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ अब सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुंच रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में भरोसा और संतुष्टि का माहौल बन रहा है।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

