मुंगेली, 29 अप्रैल 2026।
जनपद पंचायत मुंगेली के सभाकक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आवास मित्रों और ग्राम रोजगार सहायकों की कार्यप्रणाली का विस्तृत मूल्यांकन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता जनपद पंचायत मुंगेली के सीईओ ने की। इस दौरान वर्ष 2024-26 के अंतर्गत स्वीकृत आवासों की स्थिति पर चर्चा करते हुए निर्माणाधीन और अप्रारंभ आवासों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। सीईओ ने निर्देश दिए कि जिन हितग्राहियों को द्वितीय किस्त प्राप्त हो चुकी है, उनके आवास निर्माण कार्य को जियो टैगिंग के साथ तेजी से पूर्ण किया जाए।
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जिन आवासों का निर्माण अभी तक शुरू नहीं हुआ है, उन्हें तत्काल प्रारंभ कराया जाए। साथ ही आवास मित्रों को साप्ताहिक लक्ष्य निर्धारित कर समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए, ताकि हितग्राहियों को योजना का लाभ समय पर मिल सके।
अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई
समीक्षा के दौरान बैठक में अनुपस्थित पाए गए आवास मित्रों और ग्राम रोजगार सहायकों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। वहीं क्लस्टर बुंदेली में कार्यरत एक आवास मित्र को लगातार लापरवाही और अपेक्षित प्रगति नहीं लाने के चलते पद से पृथक कर दिया गया।
सीईओ ने दो टूक कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शासन की प्राथमिकता वाली योजना है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित कर्मचारियों को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।
— समाप्त —

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

