खेल अकादमी चयन ट्रायल: 204 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, हॉकी और एथलेटिक्स की बारी आज से   

खेल अकादमी चयन ट्रायल: 204 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, हॉकी और एथलेटिक्स की बारी आज से   

बिलासपुर | 29 अप्रैल 2026
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय खेल अकादमी में प्रवेश के लिए चयन प्रक्रिया तेज़ी से जारी है। रायपुर के कोटा स्थित स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में आयोजित ट्रायल के तहत आज तीरंदाजी, फुटबॉल और वेटलिफ्टिंग विधाओं के कुल 204 खिलाड़ियों के खेल कौशल का परीक्षण किया गया।
इस चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों का मूल्यांकन मोटर एबिलिटी (शारीरिक क्षमता) और तकनीकी दक्षता के आधार पर किया जा रहा है, ताकि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण का अवसर मिल सके।
चयन ट्रायल के तीसरे दिन, 30 अप्रैल को हॉकी और एथलेटिक्स के खिलाड़ियों के लिए पंजीयन, दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल जांच और प्रारंभिक दक्षता परीक्षण आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 1 मई को निर्धारित मानकों पर खरे उतरने वाले खिलाड़ियों का अंतिम कौशल परीक्षण होगा।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने ट्रायल में शामिल खिलाड़ियों की सुविधा के लिए आवास, भोजन और मेडिकल जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की हैं।
यह चयन प्रक्रिया प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों को मंच देने और खेल प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *