हथनीकला उपार्जन केंद्र में 8,216 क्विंटल धान गायब, कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई
मुंगेली, 14 अप्रैल 2026 | विशेष रिपोर्ट
जिले में धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। हथनीकला धान उपार्जन केंद्र में भारी अनियमितता सामने आने के बाद खरीदी प्रभारी विक्रम सिंह राजपूत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
जानकारी के अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान जिले की 66 समितियों के 105 उपार्जन केंद्रों में लगभग 53 लाख क्विंटल धान की खरीदी की गई थी। इनमें से 90 केंद्रों से 52.82 लाख क्विंटल से अधिक धान का शत-प्रतिशत उठाव हो चुका है, जबकि अन्य केंद्रों में प्रक्रिया जारी है।
इसी बीच हथनीकला केंद्र में जांच के दौरान 8,216 क्विंटल धान गायब पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 2 करोड़ 54 लाख 70 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर राजस्व, खाद्य, सहकारिता विभाग और नोडल सीसीबी की संयुक्त टीम द्वारा जांच की गई।
जांच में धान की कमी की पुष्टि होने के साथ ही खरीदी प्रभारी विक्रम सिंह राजपूत 29 मार्च 2026 से बिना सूचना के अनुपस्थित पाया गया। प्रशासन ने इसे गंभीर लापरवाही और शासन को आर्थिक नुकसान मानते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
कलेक्टर कुन्दन कुमार ने स्पष्ट कहा कि धान खरीदी शासन की महत्वाकांक्षी योजना है और इसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए विभागीय जांच कर सेवा से पृथक करने की प्रक्रिया भी सुनिश्चित की जाए।
प्रशासन का सख्त संदेश:
कलेक्टर ने दो टूक कहा कि धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही से कोई समझौता नहीं होगा, और भविष्य में ऐसी लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई तय है।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।