बिलासपुर, 27 मार्च 2026
आगामी जनगणना को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में बिलासपुर जिला पंचायत सभागार में फील्ड ट्रेनर्स का चरणबद्ध प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण का जायजा लेने कलेक्टर संजय अग्रवाल पहुंचे और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत संदीप अग्रवाल, नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे तथा एडीएम शिव कुमार बनर्जी भी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने प्रशिक्षण के दौरान कहा कि जनगणना कार्य को सुव्यवस्थित, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करना बेहद जरूरी है। इसके लिए फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण में दी जा रही जानकारियों को गंभीरता से समझकर जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करना होगा।
प्रशासन द्वारा जनगणना कार्य को त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। इसमें गणना प्रक्रिया, प्रपत्रों के सही उपयोग, डेटा संकलन की शुद्धता और समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
नगर पालिक निगम बिलासपुर क्षेत्र के 26 फील्ड ट्रेनर्स को 27 से 29 मार्च तक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे पहले 23 से 25 मार्च तक आयोजित प्रथम बैच में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के 45 ट्रेनर्स को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया था।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं, जिससे आगामी जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

