
बिलासपुर | 24 मार्च 2026
जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने देर रात कोनी क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल भी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने प्रभावित इलाके में चल रही कार्रवाई की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य, पशुपालन और नगर निगम की टीमों को सख्त निर्देश जारी किए। कलेक्टर ने साफ कहा कि संक्रमण को फैलने से रोकना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करना होगा।
प्रशासन ने कोनी क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है, जहां आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। संक्रमित पोल्ट्री और पक्षियों की सैंपलिंग, किलिंग (कुलिंग) और सुरक्षित निपटान वैज्ञानिक तरीके से करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में भी निगरानी बढ़ा दी गई है।
स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि क्षेत्र के लोगों की नियमित स्वास्थ्य जांच की जाए और किसी भी संदिग्ध लक्षण पर तुरंत इलाज उपलब्ध कराया जाए। वहीं पशुपालन विभाग को पोल्ट्री फार्मों पर सख्त निगरानी रखने और आवश्यक प्रतिबंध लागू करने के लिए कहा गया है।
एसएसपी रजनेश सिंह ने पुलिस अधिकारियों को कंटेनमेंट जोन में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अनावश्यक आवाजाही पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अफवाहों पर नियंत्रण रखने और लोगों तक सही जानकारी पहुंचाने पर भी जोर दिया।
नगर निगम को क्षेत्र में स्वच्छता, सैनिटाइजेशन और अपशिष्ट प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन की अपील:
आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें, अफवाहों से बचें और किसी भी संदिग्ध स्थिति की जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

