जनजातीय कला और प्राकृतिक सौंदर्य की सराहना, संरक्षण सुविधाएँ बढ़ाने के दिए निर्देश
बिलासपुर, 6 मार्च 2026।
Ramen Deka ने शुक्रवार को Achanakmar Tiger Reserve का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जंगल सफारी का आनंद लिया और वनांचल की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना करते हुए प्राकृतिक वातावरण में वन्य जीवों के संरक्षण को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
दौरे के दौरान राज्यपाल ने आदिवासी अंचल की महिलाओं द्वारा तैयार की गई पारंपरिक कलाकृतियों की भी प्रशंसा की। उन्होंने विशेष रूप से बैगा और गोंड जनजाति की ट्राइबल पेंटिंग्स और स्थानीय हस्तशिल्प को सराहा तथा जनजातीय कला-संस्कृति को संरक्षित रखने की आवश्यकता बताई।
राज्यपाल ने मुंगेली जिले के सिहावल क्षेत्र में वन्य प्राणी संरक्षण को और मजबूत करने के लिए आवश्यक सुविधाएँ बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही जंगली हाथियों के प्रशिक्षण और प्रबंधन के लिए भी जरूरी दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए।
अधिकारियों ने बताया कि यह क्षेत्र हिरण, हाथी और बाघ सहित कई वन्य जीवों के विचरण का प्रमुख क्षेत्र है। उल्लेखनीय है कि मुंगेली जिले का सिहावल क्षेत्र Maniyari River का उद्गम स्थल भी माना जाता है।
इस अवसर पर कलेक्टर Kundan Kumar ने राज्यपाल को जनजातीय कला पर आधारित स्मृति चिन्ह और प्राकृतिक कोसे से निर्मित शॉल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में फील्ड डायरेक्टर Abhishek Singh, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Bhojram Patel, एडीसी Om Bhavishkar, सीईओ जिला पंचायत Prabhakar Pandey सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
