नवा रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में 10 चयनितों को सौंपे नियुक्ति पत्र, जल गुणवत्ता निगरानी पर सख्ती के संकेत
बिलासपुर, 25 फरवरी 2026। अरुण साव ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में केमिस्ट पद पर चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 10 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इस अवसर पर विभाग के सचिव मोहम्मद कैसर अब्दुलहक और प्रमुख अभियंता ओंकेश चंद्रवंशी उपस्थित रहे।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि केमिस्टों की संख्या बढ़ने से विभाग की जल परीक्षण प्रयोगशालाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी तथा मैदानी स्तर पर जल गुणवत्ता की जांच में सुविधा मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेशवासियों को शुद्ध और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया से युवाओं का विश्वास बढ़ा है तथा तकनीकी रूप से दक्ष मानव संसाधन मिलने से विभाग की कार्यक्षमता मजबूत हुई है। नवनियुक्त केमिस्टों से उन्होंने निष्ठा, अनुशासन और सेवा-भाव के साथ दायित्व निभाने की अपेक्षा जताई।
उप मुख्यमंत्री ने जल गुणवत्ता की निगरानी में किसी भी प्रकार की शिथिलता पर सख्त रुख के संकेत देते हुए कहा कि विभागीय प्रयोगशालाओं की कार्यप्रणाली को आधुनिक और परिणाममुखी बनाया जाएगा।
विभागीय जानकारी के अनुसार स्वीकृत 12 पदों पर भर्ती प्रक्रिया व्यापम के माध्यम से संपन्न हुई। दस्तावेज परीक्षण में 11 अभ्यर्थी पात्र पाए गए, जिनमें 2 महिला और 9 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हैं, जबकि एक अभ्यर्थी अनुपस्थित रहा। नियुक्ति पत्र कार्यक्रम में 10 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

