बिलासपुर, 15 फरवरी 2026। 14 फरवरी को Pulwama attack में शहीद हुए वीर जवानों की स्मृति में सीएमडी कॉलेज के पास स्थित वीर जवान चौक पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ, बिलासपुर द्वारा किया गया, जिसमें स्काउट्स-गाइड्स के सदस्यों, जिले एवं राज्य के पदाधिकारियों तथा नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर शहीदों को नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान स्काउट एवं गाइड सदस्य अनुशासित पंक्तियों में खड़े होकर शहीदों को सलामी दी तथा पुष्पांजलि अर्पित की। पूरे परिसर में देशभक्ति और सम्मान का वातावरण व्याप्त रहा। उपस्थित जनसमूह ने दो मिनट का मौन रखकर अमर बलिदानियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इसके उपरांत सीएमडी कॉलेज ग्राउंड में गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर बलिदानी सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर सैनिक परिवार भावुक हो उठे और आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्रमुख अतिथियों के रूप में डिप्टी कमांडेंट अजय कुमार (सीआरपीएफ), संजय पांडे (ग्रुप सेंटर बिलासपुर), अरविंद सिंह (30वीं बटालियन, डॉग कोर्स), सेवानिवृत्त सैनिक अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह राणा, सेवानिवृत्त सैनिक अधिकारी विनीत सिंह, इंस्पेक्टर अजय सिंह (सीआरपीएफ) एवं कुश चौहान उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त श्री इंदरजीत सिंह खालसा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शहीदों का बलिदान राष्ट्र के लिए अमूल्य धरोहर है। युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश सेवा, अनुशासन और समर्पण का मार्ग अपनाना चाहिए। उन्होंने स्काउट-गाइड आंदोलन को राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण बताते हुए युवाओं से सेवा भावना को जीवन में उतारने का आह्वान किया।
देशभक्ति गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सुसज्जित यह कार्यक्रम अत्यंत प्रेरणादायक रहा। आयोजन ने न केवल शहीदों के प्रति श्रद्धा प्रकट की, बल्कि नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम और सेवा भाव जागृत करने का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम में सहायक राज्य आयुक्त श्री भूपेंद्र शर्मा, संयुक्त राज्य सचिव श्रीमती बीना यादव, एलटी स्काउट श्री देवव्रत मिश्रा, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) श्री महेंद्र बाबू टंडन, जिला संगठन आयुक्त (गाइड) डॉ. पूनम सिंह, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) श्री संतोष त्रिपाठी सहित अनेक पदाधिकारी, स्काउट्स-गाइड्स, रोवर-रेंजर एवं स्काउटर-गाइडर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

