जनदर्शन हॉल में जुटे हजारों विद्यार्थी, उत्कृष्ट परिणाम का लिया संकल्प
कलेक्टर एवं एसएसपी ने दिया सफलता का मंत्र, तनावमुक्त परीक्षा की सीख
मुंगेली, 14 फरवरी 2026/
मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान ‘मिशन 90 प्लस’ के अंतर्गत जिले में प्रेरणा से परिवर्तन कार्यक्रम का आयोजन जनदर्शन हॉल में किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं, 11वीं एवं 12वीं के डी एवं ई ग्रेडिंग वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से आमंत्रित कर परीक्षा की बेहतर तैयारी हेतु मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाना, परीक्षा के भय को दूर करना तथा उत्कृष्ट परिणाम के लिए प्रेरित करना था। जिलेभर से आए विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए बेहतर परिणाम का संकल्प लिया।
विद्यार्थियों ने टाइम टेबल बनाने, लंबे समय तक ध्यान केंद्रित रखने, नकारात्मकता से दूर रहने, प्रतिशत एवं ज्ञान के महत्व जैसे विषयों पर प्रश्न पूछे। साथ ही परीक्षा से पहले होने वाले तनाव, पढ़ाई के बाद भूलने की समस्या, उत्तर लिखते समय घबराहट, कम समय में प्रभावी तैयारी तथा सफल जीवन के लिए आवश्यक टिप्स पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।
कक्षा 11वीं की छात्रा मनीषा मनहरण ने स्वयं के नोट्स तैयार करने के महत्व को साझा करते हुए आगे की पढ़ाई के लिए हॉस्टल सुविधा की मांग भी रखी।
सीमित संसाधनों में ही निखरती है प्रतिभा: कलेक्टर कुन्दन कुमार
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने कहा कि कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएँ जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव होती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों में भी उत्कृष्ट परिणाम संभव हैं और अभाव ही व्यक्ति की क्षमता को निखारता है।
उन्होंने समय प्रबंधन, नियमित रिवीजन, लिखने का अभ्यास और स्वस्थ दिनचर्या अपनाने पर जोर दिया। मोबाइल के अनावश्यक उपयोग से दूरी बनाने और अपने डर की सूची बनाकर उसे दूर करने की दिशा में कार्य करने की सलाह दी।
उन्होंने कहा, “परेशानियों को अवसर के रूप में लें और सकारात्मक सोच के साथ निरंतर मेहनत करें, सफलता अवश्य मिलेगी।”
विचार, भावना और ऊर्जा का संतुलन ही सफलता की कुंजी: एसएसपी भोजराम पटेल
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह समय जीवन में दोबारा नहीं आता। उन्होंने वैचारिक, भावनात्मक एवं भौतिक ऊर्जा के संतुलन पर बल देते हुए कहा कि इनका समन्वय ही मनोवांछित सफलता दिलाता है।
उन्होंने विद्यार्थियों को अपने सपनों से प्रेम करने, अनावश्यक विचारों से दूर रहने और नियमित आत्मचिंतन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ज्ञान का कोई विकल्प नहीं है और तनावमुक्त होकर परीक्षा की तैयारी करना ही बेहतर परिणाम का मार्ग है।
विशेष मार्गदर्शन से कमजोर विद्यार्थियों को मिल रहा संबल
जिला शिक्षा अधिकारी श्री एल.पी. डाहिरे ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि मिशन 90 प्लस के तहत कमजोर विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें विशेष मार्गदर्शन, अभ्यास और मोटिवेशन दिया जा रहा है।
उन्होंने जानकारी दी कि इस वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा में 11,177 तथा हायर सेकेंडरी में 7,704 परीक्षार्थी शामिल होंगे। विद्यार्थियों की शंकाओं के समाधान के लिए सभी विषयों के जिला स्तरीय व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं। विषय विशेषज्ञों द्वारा ऑनलाइन समाधान के साथ-साथ कमजोर विद्यार्थियों की अतिरिक्त कक्षाएँ भी संचालित की जा रही हैं।
कार्यक्रम में मुंगेली एसडीएम श्री अजय शतरंज, पथरिया एसडीएम श्रीमती रेखा चंद्रा, शासकीय एस.एन.जी. महाविद्यालय के प्राचार्य श्री रजत दवे, शिक्षाविद श्री डी.के. सोलंकी, मीडिया प्रभारी रामशरण यादव, डीएमसी श्री अशोक कश्यप सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

