बिलासपुर।
भारत की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान क्रांतिकारी अमर शहीद हेमू कालानी के बलिदान दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर शहीद हेमू कालानी विचार मंच के सदस्यों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि अमर शहीद हेमू कालानी केवल सिंध प्रांत ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारत के स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे वीर सपूत थे, जिनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के साथ नहीं हुआ न्याय
इस अवसर पर मंच के संस्थापक विजय जयसिंघानी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वतंत्रता के बाद जिन सरकारों ने लंबे समय तक शासन किया, उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों के साथ न्याय नहीं किया।
यदि राजनीतिक इच्छाशक्ति होती, तो शहीदों के बलिदान को इतिहास और शैक्षणिक पाठ्यक्रमों में समुचित स्थान मिलता। दुर्भाग्यवश ऐसा नहीं हुआ, जिसका परिणाम यह हुआ कि देश के अनेक विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं विदेशी विचारधाराओं से प्रभावित होते चले गए।
युवाओं को देशभक्ति से जोड़ने की आवश्यकता
वक्ताओं ने इस बात पर ज़ोर दिया कि आज देश की युवा पीढ़ी को शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, हेमू कालानी जैसे क्रांतिकारियों के जीवन और विचारों से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है।
उनके जीवन पर आधारित पुस्तकों का अध्ययन कर और उनके पदचिह्नों पर चलकर ही सच्चे अर्थों में उन्हें श्रद्धांजलि दी जा सकती है।
कार्यक्रम में गणमान्य जन रहे उपस्थित
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता पवन मिस्तानी, मोनू आहूजा एवं सूरज जेठानी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में शहीद हेमू कालानी के बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।
—
✍️ Khabar36garh | छत्तीसगढ़ की विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

