कार्यक्रम की अध्यक्षता नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रेश्वर चौधरी ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवध बिहारी शाह, माता सुनीता देवी, समाजसेवी सिंहेश्वर मेहता सहित अनेक गणमान्य अतिथि मंचासीन रहे।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज ने कहा कि जिस प्रकार केंद्रीय कार्यालय की स्थापना की गई है, उसी प्रकार नेपाल के प्रत्येक प्रदेश एवं सभी 77 जिलों में 2028 तक अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच का कार्यालय स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन का लक्ष्य नेपाल के अंतिम गांव तक पहुँचकर सनातन संस्कृति के संकट काटक धर्म ध्वज को फहराना है।
नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रेश्वर चौधरी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन और आदेशानुसार नेपाल के सभी 77 जिलों में संगठन के कार्यालय स्थापित कर धर्म ध्वज लहराया जाएगा। उन्होंने संगठन को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवध बिहारी शाह ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन के नियमों और सिद्धांतों पर चलकर नेपाल में संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि इस मंच के माध्यम से सनातन संस्कृति को सशक्त करने के साथ-साथ भारत-नेपाल के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को भी और मजबूत किया जाएगा।
कार्यक्रम में विशेष रूप से रतन जयसवाल (नगर अध्यक्ष), मोखेलाल मेहता, रामचंद्र मेहता, आशा मेहता, सुनीता चौधरी, पप्पू मंडल, उमेश मेहता, लक्ष्मी मेहता सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन संगठन विस्तार एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ।
2028 तक नेपाल के हर जिले में होगा संगठन का कार्यालय – स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि
इटहरी (नेपाल) | विशेष संवाददाता
अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नेपाल के कोशी प्रदेश स्थित इटहरी में संगठन के केंद्रीय कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यालय का उद्घाटन अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज के कर-कमलों से संपन्न हुआ।


श्याम तिवारी प्रदेश महामंत्री अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच एवम् संस्थापक संयोजक सनातनी अखाड़ा।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

