(बिलासपुर की सबसे बड़ी स्वास्थ्य जागरूकता रैली)
थीम : डायबिटीज एंड वेलबीइंग (मधुमेह एवं जनकल्याण)
• लगभग 1100 लोगों ने निभाई सक्रिय सहभागिता

बिलासपुर : विश्व मधुमेह दिवस पर अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर द्वारा #WALKATHONE 3.0 चलो चले मधुमेह से लड़ें का आयोजन किया गया, बिलासपुर की इस सबसे बड़ी स्वास्थ्य रैली का आयोजन विश्व मधुमेह दिवस 2025 के अवसर पर किया गया।
शहर विधायक माननीय अमर अग्रवाल द्वारा झंडी दिखाकर स्वास्थ्य रैली को रवाना किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मधुमेह के प्रति जागरूकता बढ़ाना, स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा प्रारंभिक पहचान एवं रोकथाम के महत्व को जोर देना था।
स्वास्थ्य रैली की शुरुआत सुबह 7:30 बजे अपोलो सिटी सेंटर से हुई। जिसमें चिकित्सकों, मरीजों के परिजन, शहर के विभिन्न समाजों के अध्यक्ष, विभिन्न व्यवसायी संगठन, अपोलो नर्सिंग कॉलेज एवं ब्रह्मकुमारिस फाउंडेशन का संयुक्त तत्वाधान रहा। अपोलो अस्पताल प्रशासन का मुख्य उद्देश्य मधुमेह से बचाव एवं उसका नियंत्रण रहा।
कार्यक्रम के दौरान अपोलो अस्पताल की वरिष्ठ चिकित्सक एवं मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ. कल्पना दास ने बताया कि हमें तीन सफेद वस्तुओं को नज़रअंदाज़ करना चाहिए जो कि शुगर, नमक एवं मैदा प्रमुख है।
इस अवसर पर अपोलो के सी.ओ.ओ. श्री अभय कुमार गुप्ता ने नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने पर जोर दिया एवं मधुमेह को एक लाइफ स्टाइल बीमारी बताया।
शहर के विधायक श्री अमर अग्रवाल जी ने अपोलो द्वारा आयोजित इस स्वास्थ्य रैली को सराहनीय बताया। कार्यक्रम के दौरान अपोलो अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों ने बताया कि मधुमेह आज देश में सबसे अधिक तेजी से बढ़ने वाली स्वास्थ्य चुनौतियों में से एक है। नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, समय पर स्क्रीनिंग और तनाव नियंत्रण से मधुमेह के जोखिमों को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
वॉकथॉन के पश्चात सभी प्रतिभागियों के लिए स्वल्पाहार का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर छग. महिला आयोग की अध्यक्ष एवं रायपुर की भूतपूर्व महापौर डॉ. किरणमयी नायक भी उपस्थित रहीं एवं उन्होंने अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर द्वारा आयोजित इस स्वास्थ्य रैली को ऐतिहासिक बताया एवं नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की सलाह दी।
अपोलो के सी.ओ.ओ. अभय गुप्ता ने रैली में सभी समाजों, सामाजिक एवं व्यवसायिक संगठनों की सक्रिय सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।