रतनपुर, बिलासपुर।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में चल रहे संगठन सृजन अभियान के तहत संगठन में विभिन्न पदों पर नियुक्तियाँ की जा रही हैं। इसी क्रम में बिलासपुर (ग्रामीण) जिला अध्यक्ष पद हेतु पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है, जो सभी ब्लॉकों में जाकर कार्यकर्ताओं से रायशुमारी कर रहे हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता नीरज जायसवाल (रतनपुर) ने बताया कि वे वर्ष 1995 से लगातार पिछले तीस वर्षों से नगर, ब्लॉक, जिला एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ सहित पार्टी संगठन के विभिन्न पदों का दायित्व निभा चुके हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने सदैव कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति के अनुरूप आम जनता की समस्याओं को लेकर संघर्ष किया है तथा संगठन की मजबूती के लिए कार्य करते रहे हैं।
नीरज जायसवाल ने कहा कि उन्होंने सदैव पार्टी के निचले पायदान के कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने और सभी के साथ पारिवारिक रिश्ते कायम करने का प्रयास किया है।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी एवं नेता माननीय राहुल गांधी जी की मंशा के अनुरूप आम कार्यकर्ताओं से रायशुमारी के पश्चात ही पदों की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है।
इसी क्रम में श्री जायसवाल ने अपने कार्यकर्ता के नाते जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर (ग्रामीण) के अध्यक्ष पद हेतु आवेदन देकर अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है।
उन्होंने समस्त कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि वे उन्हें अपना आशीर्वाद, सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करें।
—
नीरज जायसवाल, रतनपुर
पूर्व पार्षद, नगर पालिका रतनपुर (1998)
पूर्व नेता प्रतिपक्ष, नगर पालिका परिषद रतनपुर (2013)
पूर्व उपाध्यक्ष, नगर कांग्रेस कमेटी रतनपुर (2015)
पूर्व उपाध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोटा (2018)
उपाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) बिलासपुर (2019)
पीसीसी डेलीगेट, प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ (2023–2027)

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

