मुख्य न्यायाधीश CJI गवई पर जूता फेंकने की घटना की GSS और LSU ने की कड़ी निंदा — कहा, यह न्यायपालिका व लोकतंत्र पर हमला

मुख्य न्यायाधीश CJI गवई पर जूता फेंकने की घटना की GSS और LSU ने की कड़ी निंदा — कहा, यह न्यायपालिका व लोकतंत्र पर हमला

रायपुर, 07 अक्टूबर 2025।
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) गवई पर वरिष्ठ वकील राकेश किशोर द्वारा जूता फेंकने की घटना को लेकर गुरुघासीदास सेवादार संघ (GSS) और लोक सिरजनहार यूनियन (LSU) ने तीव्र निंदा और कड़ी भर्त्सना व्यक्त की है।
दोनों संगठनों ने इस घटना को न्यायपालिका की गरिमा और देश के लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताया है।

सोमवार, दिनांक 6 अक्टूबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट परिसर में हुई इस घटना के दौरान वकील राकेश किशोर ने जूता उछालते हुए “सनातन का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” जैसे नारे लगाए। इस पर GSS और LSU ने कहा कि इस तरह के नारे अक्सर आरएसएस से जुड़े लोगों द्वारा अपराध के बाद लगाए जाते रहे हैं, जो न्याय और समानता की भावना के विपरीत है।

संघों ने अपने बयान में कहा —

> “यह घटना केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं बल्कि न्यायपालिका की गरिमा पर प्रहार है। CJI गवई जैसे दलित समाज से आने वाले व्यक्ति के ऊंचे पद पर बैठने और सच्चाई बोलने को कुछ मनुवादी फासिस्ट ताकतें बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं।”

GSS और LSU ने आगे कहा कि भारत में शोषित और वंचित तबकों के साथ आज भी अन्याय जारी है। अब जब संविधान ने सबको समानता का अधिकार दिया है, तो मनुवादी सोच रखने वाली ताकतें इसे पचा नहीं पा रही हैं। वे मनुविधान लागू करने के प्रयास में जुटी हैं, जिससे दलित और पिछड़े वर्गों के लोग ऊंचे पदों पर पहुंचकर अपनी बात न रख सकें।

संगठनों ने कहा कि वकील राकेश किशोर अगर असहमति जताना चाहते थे, तो संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीकों से आंदोलन या संवाद का रास्ता चुन सकते थे, लेकिन उन्होंने जूता फेंककर अपराध किया है।

GSS और LSU ने कहा कि यह घटना भारतीय समाज के इतिहास में काले धब्बे के रूप में दर्ज होगी। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि ऐसी असभ्य और अवांछित घटनाओं से दूर रहें और लोकतांत्रिक संस्थानों का सम्मान करें।

दोनों संगठनों ने सरकार और न्यायपालिका से गंभीर जांच की मांग करते हुए कहा है कि इस घटना को अंजाम देने वाले अपराधी तत्व राकेश किशोर पर कोर्ट ऑफ कंटेम्प्ट (न्यायालय की अवमानना) के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई ऐसी शर्मनाक हरकत करने का साहस न करे।

जारीकर्ता –
 एम. डी. सतनाम
(केंद्रीय संगठक – गुरुघासीदास सेवादार संघ, GSS)
 7974194861

 वीरेंद्र भारद्वाज
(महासचिव – लोक सिरजनहार यूनियन, LSU)
 8717834059

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *