“शिवलिंग पर अपमानजनक कृत्य की कड़ी निंदा – धार्मिक भावनाएं आहत”

“शिवलिंग पर अपमानजनक कृत्य की कड़ी निंदा – धार्मिक भावनाएं आहत”

बिलासपुर, 04 अक्टूबर 2025।
जमात ए इस्लामी हिन्द, बिलासपुर ने अशोक नगर स्थित शिवलिंग पर हुए अनुचित कृत्य की घटना की तीव्र निंदा की है। संस्था ने कहा कि यह घटना न केवल धार्मिक आस्था का अपमान है बल्कि समाज में शांति और सौहार्द के मूल्यों के भी विरुद्ध है।

जमात ए इस्लामी हिन्द बिलासपुर के अध्यक्ष वाहिद सिद्दीकी ने कहा –
“हम इस प्रकार के कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं। ऐसे कृत्य समाज में असंतोष और धार्मिक तनाव फैलाते हैं। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि दोषियों पर तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही उन लोगों पर भी कार्यवाही हो जिन्होंने कानून को अपने हाथ में लेकर दंगा करने की कोशिश की और निर्दोष मुसलमानों को परेशान किया। धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी आवश्यक है।”

समुदाय के सदस्यों ने भी इस घटना को धार्मिक और सांस्कृतिक संवेदनाओं के लिए गंभीर अपमान बताया। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को धार्मिक स्थलों का सम्मान करना चाहिए और समाज में भाईचारा बनाए रखना चाहिए।

संस्था ने प्रशासन से यह अपील भी की कि धार्मिक स्थलों पर निगरानी बढ़ाई जाए और अपराधियों के खिलाफ जल्द से जल्द कड़ी कार्यवाही की जाए ताकि भविष्य में ऐसे कृत्यों को रोका जा सके।

अध्यक्ष वाहिद सिद्दीकी ने सभी पक्षों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

जारीकर्ता :
वाहिद सिद्दीकी
अध्यक्ष, जमात ए इस्लामी हिन्द, बिलासपुर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *