शक्ति नवरात्र गरबा में अनुपमा फेम जसवीर कौर की मौजूदगी से भक्तों ने किया भव्य डांडिया

बिलासपुर/उसुलापुर।
शक्ति नवरात्र महोत्सव के अवसर पर उसलापुर में आयोजित गरबा उत्सव भक्तिरस और उल्लास से सराबोर रहा। इस गरबा समारोह में टीवी सीरियल अनुपमा और सीआईडी फेम अभिनेत्री जसवीर कौर की उपस्थिति ने माहौल को और भी खास बना दिया।

मातारानी के भक्ति गीतों पर भारी संख्या में भक्तों ने डांडिया कर उत्सव की रौनक बढ़ाई। इस भव्य आयोजन का संचालन हार्नबिल न्यूज़ चैनल के प्रदेश हेड अमित संतवानी गुफ द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में बतौर अति मुख्य अतिथि चकरभाठा श्री झूलेलाल मंदिर के संत लालदास साई जी, मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ सरकार के विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, तथा स्पेशल अतिथि सिंधी युवक समिति बिलासपुर के अध्यक्ष मनीष लाहोरानी शामिल हुए।

इसके साथ ही संयोजक एवं संरक्षक अमर बजाज, संरक्षक मनोहर खट्वानी, मुख्य सलाहकार मोहन मदवानी, सिंधु विद्या मंदिर अध्यक्ष कैलाश श्यामनानी, सन्नी लाहोरानी सहित शहर के अनेक गणमान्यजन कार्यक्रम में मौजूद रहे।

भक्ति और सांस्कृतिक रंग में रंगे इस गरबा महोत्सव ने श्रद्धालुओं को अविस्मरणीय अनुभव दिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *