जंगलमोहा/कापू।
ग्राम पंचायत जंगलमोहा में फिल्मी अंदाज़ में घटी एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है। एक आदिवासी महिला के साथ गाँव के ही दो आरोपियों ने तलवार की नोक पर डरा-धमकाकर कई दिनों तक बारी-बारी से दुष्कर्म किया। जानकारी के अनुसार आरोपियों ने पीड़िता को अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर बंधक बनाए रखा और लगातार बलात्कार करते रहे। इस दौरान महिला के पति को भी जान से मार देने की धमकी दी जाती रही, जिससे दंपत्ति भयभीत होकर चुप रहे।
पीड़िता ने जब साहस जुटाकर अपने पति को आपबीती सुनाई तो मामला सामने आया। ग्राम प्रधान की बैठक में घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सूचना दी गई।
मामला 21 जुलाई 2025 का बताया जा रहा है। कापू थाना प्रभारी एगेश्वर यादव ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों द्वारा अलग-अलग जगहों पर की गई वारदात की साक्ष्य जुटाई जा रही है।
इस जघन्य अपराध से पूरे इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच की जा रही है और जल्द ही प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
