बिलासपुर। नूतन चौक स्थित आयुर्वेद हॉस्पिटल में व्यवस्थाओं की बदहाली और अधिकारियों–डॉक्टरों की मिलीभगत से चल रहे भ्रष्टाचार ने गरीब मरीजों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खबर छत्तीसगढ़ की पड़ताल में कई गंभीर लापरवाहियाँ सामने आई हैं।



मरीजों और उनके परिजनों का आरोप है कि—
अस्पताल में एंबुलेंस की सुविधा तक उपलब्ध नहीं है।
विकलांग और गंभीर मरीजों के लिए व्हीलचेयर जैसी बुनियादी सुविधा भी नदारद है।
दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक अस्पताल में रहते हुए भी डॉक्टर मरीजों को बाहर की महंगी दवाइयाँ लिखकर भेजते हैं।
हॉस्पिटल के सामने मौजूद मेडिकल दुकानों से डॉक्टरों का कमीशन तय है, जिससे उनकी जेबें भर रही हैं।
जर्जर भवन, खतरे में मरीजों की जान
अस्पताल के जनरल वार्ड की छत कई जगह से टूटी हुई है। किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। जबकि हर साल भवन की मरम्मत और रखरखाव के लिए राज्य और केंद्र सरकार से लाखों रुपये जारी किए जाते हैं, लेकिन अधिकारियों की मिलीभगत से यह राशि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती है।
मजबूरी में इलाज करा रहे गरीब मरीज
इन सबके बीच गरीब और असहाय लोग जर्जर हालात में इस अस्पताल में इलाज कराने को विवश हैं। न तो उन्हें सम्मानजनक सुविधा मिल रही है और न ही सुरक्षित इलाज।
स्थानीय लोगों ने शासन-प्रशासन से तत्काल जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और डॉक्टरों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।