-विस्थापित रोजगार एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष राधेश्याम कश्यप ने एसईसीएल प्रबंधन को पत्र लिखकर कोरबा जिले के गेवरामुड़ा, नेवरा, दीपका और कुसमुण्डा क्षेत्र में मेडिकल सुविधाओं का विस्तार करने की मांग की है।

अपने पत्र में श्री कश्यप ने कहा है कि कोरबा जिला एशिया का सबसे बड़ा कोयला उत्पादक क्षेत्र है, लेकिन एसईसीएल द्वारा आसपास के ग्राम एवं विस्थापितों के लिए पर्याप्त चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई गई है। उन्होंने उल्लेख किया कि एसईसीएल के अस्पतालों और डिस्पेंसरी में आवश्यक संसाधन और डॉक्टरों की भारी कमी है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों और कर्मियों को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

कश्यप ने मांग की है कि इन क्षेत्रों में आधुनिक सुविधाओं से युक्त अस्पताल स्थापित किए जाएं और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जाए, ताकि आमजन और विस्थापित परिवारों को समय पर इलाज मिल सके।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन की राह अपनाने को मजबूर होगा।

📌 पत्र की एक प्रति भू-विस्थापित संघ की ओर से एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर को प्रेषित की गई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *