रोजगार कार्यालय कोनी में 16 जुलाई को लगेगा निःशुल्क प्लेसमेंट कैम्प

निजी संस्थानों में 118 पदों पर होगी भर्ती, 12वीं से स्नातक तक के अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर

बिलासपुर, 11 जुलाई 2025:
बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, कोनी-बिलासपुर द्वारा 16 जुलाई को निःशुल्क प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होगा।

इस प्लेसमेंट कैम्प में कुल 4 निजी कंपनियां भाग लेंगी और 118 विभिन्न पदों के लिए पात्र अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। भर्ती के लिए उपलब्ध पदों में सेल्स डेवलपमेंट मैनेजर, ब्रांच डेवलपमेंट मैनेजर, डेवलपमेंट मैनेजर, बीमा सखी, बीमा अभिकर्ता, लाईफ मित्र, रिलेशनशिप ऑफिसर आदि शामिल हैं।

पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता पदानुसार 12वीं पास से लेकर स्नातक तक निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, तथा शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्रों की मूल व छायाप्रति के साथ कैम्प में उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप या जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, कोनी-बिलासपुर से संपर्क कर सकते हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *