शिक्षा बचाओ आंदोलन: डीईओ कार्यालय का कांग्रेस जनों द्वारा घेराव

शिक्षा बचाओ आंदोलन: डीईओ कार्यालय का कांग्रेस जनों द्वारा घेराव

आज बिलासपुर में शिक्षा व्यवस्था को लेकर भारी जन आक्रोश देखने को मिला, जब शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एकजुट होकर डीईओ (जिला शिक्षा अधिकारी) कार्यालय का घेराव करने पहुंचे।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि प्रदेश सरकार द्वारा 10,463 से अधिक स्कूलों को बंद किए जाने और 4,500 से अधिक शिक्षक पदों को समाप्त किए जाने का निर्णय शिक्षा के अधिकार और बच्चों के भविष्य पर सीधा आघात है।

महिला कांग्रेस और कांग्रेस जनों ने इसे “शिक्षा के साथ कुठाराघात” बताते हुए विरोध जताया और सरकार से तुरंत स्कूलों को पुनः प्रारंभ करने एवं शिक्षक पदों की बहाली की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने कहा कि यदि सरकार ने अपने निर्णय पर पुनर्विचार नहीं किया, तो यह आंदोलन पूरे प्रदेश में व्यापक रूप लेगा।

संपूर्ण घटनाक्रम ने यह स्पष्ट कर दिया है कि शिक्षा के क्षेत्र में लिए जा रहे फैसलों को लेकर जनता और जनप्रतिनिधियों में गहरी असंतोष की भावना व्याप्त है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *