स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से मितानिन स्वास्थ्य कार्यकर्ता शाहिदा खान परेशान, 15 महीने से वेतन रोकने का आरोप                              

रिपोर्टर – वहीदुल्ला खान

बिलासपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। मितानिन स्वास्थ्य कार्यकर्ता शाहिदा खान ने एएनएम ज्योति सिंह पर प्रताड़ना और उनका 15 महीने का वेतन रोकने का गंभीर आरोप लगाया है।

शाहिदा खान का कहना है कि 24 अगस्त 2023 से उनका वेतन रोक दिया गया है, जिससे वह बेहद आर्थिक तंगी का सामना कर रही हैं। उन्होंने इस संबंध में दो से तीन बार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

मजबूर होकर शाहिदा खान ने आज जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से बिलासपुर कलेक्टर को शिकायत सौंपकर न्याय की गुहार लगाई।

शाहिदा खान का कहना है, “मैं बीते 13-14 वर्षों से पूरी ईमानदारी और निष्ठा से अपनी सेवाएं दे रही हूं। वार्ड के लोगों से मेरी कोई शिकायत नहीं है, लेकिन ज्योति सिंह न जाने किस कारण से मुझे प्रताड़ित कर रही हैं। मेरा 15 महीने का वेतन रोक दिया गया है, जिससे मैं कर्ज में डूब चुकी हूं। राशन की दुकानों पर उधार हो गया है, घर चलाना मुश्किल हो गया है।”

उन्होंने शासन से मांग की है कि जल्द से जल्द उनका रुका हुआ वेतन दिलवाया जाए और उन्हें अनावश्यक प्रताड़ना से राहत मिले।

फिलहाल इस मामले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *