सेवा भारती मातृछाया की बालिका को अमेरिकी दंपति ने लिया गोद, डिप्टी सीएम अरुण साव की उपस्थिति में सौंपा गया नया भविष्य

सेवा भारती मातृछाया की बालिका को अमेरिकी दंपति ने लिया गोद, डिप्टी सीएम अरुण साव की उपस्थिति में सौंपा गया नया भविष्य

बिलासपुर। सेवा भारती मातृछाया, कुदुदंड की एक बालिका को अमेरिकी दंपति ने विधिवत रूप से गोद लिया। इस भावुक अवसर पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने बालिका को अमेरिकी दंपति मार्क एलन और कैली मेरिन को सौंपा। इस दौरान संस्था के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

डिप्टी सीएम श्री साव ने कहा कि बालिका अब अमेरिका में सुरक्षित, समृद्ध वातावरण में पलेगी, जहाँ उसे आधुनिक शिक्षा व बेहतर अवसर मिलेंगे। उन्होंने दत्तक ग्रहण करने वाले दंपति का आभार जताते हुए कहा कि यह पहल समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

सेवा भारती ने बताया कि संस्था में बालिका का संपूर्ण देखभाल और संस्कारपूर्वक पालन हुआ है। उम्मीद है कि वह विदेश में भी भारत का नाम रोशन करेगी।

इस अवसर पर सेवा भारती के अध्यक्ष श्री प्रदीप देशपांडे, उपाध्यक्ष श्री छेदू सिंह, सचिव श्री भास्कर वर्तक समेत समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *