छत्तीसगढ़ कांग्रेस भवन में भूपेश बघेल ने सरकार पर साधा निशाना, उठाए कई बड़े सवाल

बिलासपुर, 13 जून: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान राज्य की भाजपा सरकार पर तीखे सवाल दागे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। बघेल ने ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य सामग्री की कमी, किसानों को प्रोत्साहन न देने एवं सरकारी धन की नीलामी जैसे मुद्दों को लेकर वर्तमान सरकार पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए।

उन्होंने कहा कि बिजली कटौती प्रदेश की एक बड़ी समस्या बन चुकी है, जिससे आम जनता और किसान दोनों त्रस्त हैं। साथ ही 16 जून से शुरू होने वाले शिक्षा उत्सव को लेकर भी बघेल ने चिंता जताई कि स्कूल बंद होने, शिक्षकों के पक्षपातपूर्ण तबादलों से बच्चों के भविष्य पर नकारात्मक असर पड़ेगा।

बघेल ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि महतारी वाना योजना कांग्रेस सरकार के दौरान सफल रही थी, लेकिन वर्तमान में योजनाओं की अनदेखी हो रही है। उन्होंने बस्तर क्षेत्र में बढ़ते नक्सली हमलों और एनआईए की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए, जिसमें कई निर्दोष युवाओं के जेल भेजे जाने की आशंका जताई।

उन्होंने प्रदेश से हर साल 30-40 हजार युवाओं के पलायन को लेकर चिंता जाहिर की और कहा कि मनरेगा और तेंदूपत्ता जैसे रोजगार के साधन बंद कर दिए गए हैं। बघेल ने पूछा कि आखिर क्यों राज्य और देश के नौजवान रोज़गार की तलाश में पलायन करने को मजबूर हैं?

पूर्व मुख्यमंत्री ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सरकार किसानों, युवाओं और गरीबों के हित में काम करने में विफल रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *