खनिज रेत के अवैध उत्खनन पर सख्ती, एक जेसीबी मशीन जप्त

खनिज रेत के अवैध उत्खनन पर सख्ती, एक जेसीबी मशीन जप्त



बिलासपुर, 26 मई 2025

कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर बिलासपुर जिले में खनिज विभाग द्वारा अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 25 मई को खनिज विभाग की टीम ने जोंधरा, गोपालपुर, अमलडीहा, उदइबंद सहित अन्य क्षेत्रों में औचक जांच अभियान चलाया।

जांच के दौरान जोंधरा क्षेत्र में अवैध रूप से रेत का उत्खनन करते हुए एक जेसीबी मशीन को पकड़ा गया। खनिज अमले ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जेसीबी को जब्त कर थाना पचपेड़ी को सुपुर्द कर दिया।

खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज गतिविधियों पर शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई गई है और आगे भी ऐसे मामलों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।


Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *