मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के तहत 25 निर्धन जोड़ों का विवाह संपन्न

मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के तहत 25 निर्धन जोड़ों का विवाह संपन्न



सरकार की पहल से गरीब परिवारों की बड़ी चिंता हुई दूर: विधायक अमर अग्रवाल
योजना से लाभान्वित हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

बिलासपुर, 8 मई 2025 — सुशासन तिहार के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के तहत 25 निर्धन जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह श्रमिक केंद्र, बृहस्पति बाजार में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगर विधायक श्री अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

विधायक श्री अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार ने गरीब परिवारों की एक बड़ी चिंता दूर कर दी है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को ₹35,000 की राशि तथा गृहस्थी शुरू करने के लिए आवश्यक उपहार प्रदान किए गए हैं। यह योजना प्रदेश सरकार की संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचायक है।

नगर निगम महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने इस अवसर पर कहा कि सामूहिक विवाह योजना ने निर्धन परिवारों को विवाह के बड़े खर्च से राहत दिलाई है और यह पहल सामाजिक समानता की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

नवविवाहित जोड़ों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में सहायता की है। सरकारी सहयोग के चलते उनका विवाह सादगीपूर्ण, गरिमामय एवं स्मरणीय बन सका।

कार्यक्रम में ज्येष्ठ नागरिक संघ द्वारा भी वर-वधु को उपहार भेंट किए गए। आयोजन में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में वर-वधु पक्ष के परिजन उपस्थित रहे।


Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *