मुख्यमंत्री का आह्वान: शहरों में सुराज के लिए करें प्रतिबद्धता से कार्य

मुख्यमंत्री का आह्वान: शहरों में सुराज के लिए करें प्रतिबद्धता से कार्य

बिलासपुर, 6 मई 2025 – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘नगर सुराज संगम’ के समापन सत्र में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से शहरों में सुराज लाने के लिए निष्ठा और जवाबदेही से काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास आपके अच्छे कार्यों का इनाम है।

दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम-सह-कार्यशाला में राज्यभर के 705 जनप्रतिनिधि व अधिकारी शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव ने बताया कि कार्यशाला में शहरों के विकास की कार्ययोजना व संसाधनों के सुप्रबंधन पर संवाद हुआ।

कार्यशाला में नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस., संचालक श्री आर. एक्का व SUDA के सीईओ श्री शशांक पाण्डेय सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *