मोर दुआर-साय सरकार महाभियान शुरूआवास प्लस 2.0 के तहत हितग्राहियों का सर्वे शुरू

मोर दुआर-साय सरकार महाभियान शुरूआवास प्लस 2.0 के तहत हितग्राहियों का सर्वे शुरू

बिलासपुर, 17 अप्रैल 2025 – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर “मोर दुआर-साय सरकार” महाभियान की शुरुआत हो चुकी है। यह विशेष अभियान 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा। जिले के सभी चार ब्लॉकों में विधायकों व जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीण परिवारों के घर पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (प्लस 2.0) के तहत सर्वे किया।

इस अभियान का उद्देश्य उन परिवारों की पहचान करना है जिन्हें अब तक पक्का मकान नहीं मिला है। तीन चरणों में चलने वाले इस सर्वे अभियान के अंतर्गत घर-घर जाकर पात्र हितग्राहियों की सूची तैयार कर उन्हें योजना का लाभ दिया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *