प्रेस विज्ञप्ति (संक्षिप्त) –

प्रेस विज्ञप्ति (संक्षिप्त) –

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बाबा भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर मगरपारा चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने सामाजिक समरसता और संविधान निर्माण में ऐतिहासिक योगदान दिया। उन्होंने संविधान को संरक्षित रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बाबा साहब के संघर्षमय जीवन, उनकी शिक्षा, और समाज सुधार में भूमिका को याद किया। संयोजक ज़फ़र अली व हरीश तिवारी ने डॉ. अंबेडकर को बहुआयामी व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि उनका लक्ष्य सदैव शोषित समाज को मुख्यधारा में लाना रहा।

कार्यक्रम में कांग्रेस के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *