छत्तीसगढ़ में उपभोक्ताओं को मिलेगा तेजी से न्याय, ई-सुनवाई जल्द 17 जिलों में होगी शुरू

छत्तीसगढ़ में उपभोक्ताओं को मिलेगा तेजी से न्याय, ई-सुनवाई जल्द 17 जिलों में होगी शुरू

बिलासपुर, 12 अप्रैल 2025 – उप मुख्यमंत्री एवं विधि मंत्री श्री अरुण साव ने आज रायपुर में उपभोक्ता जागरूकता सम्मेलन में उपभोक्ता आयोग के द्विवार्षिक प्रतिवेदन का विमोचन किया। उन्होंने आयोग के कार्यों की सराहना करते हुए उपभोक्ताओं को न्याय दिलाने और जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार की घोषणा की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आयोग अध्यक्ष न्यायमूर्ति गौतम चौरड़िया ने बताया कि अगले तीन महीनों में 17 जिला आयोगों में ई-सुनवाई शुरू की जाएगी। साथ ही लंबित मामलों को अगले छह महीनों में निपटाने का लक्ष्य है।

अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा और सचिव श्री अन्बलगन पी. ने आयोग को राज्य शासन का पूर्ण सहयोग मिलने की बात कही। सम्मेलन में बड़ी संख्या में अधिवक्ता, न्यायिक अधिकारी और विधि छात्र शामिल हुए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *