भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा 6 प्याऊ घरों का शुभारंभ

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा 6 प्याऊ घरों का शुभारंभ


बिलासपुर, 9 अप्रैल 2025 – भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा एक माह तक संचालित किए जाने वाले ‘प्याऊ घर’ अभियान का आज पूरे राज्य में एक साथ शुभारंभ हुआ। इसी कड़ी में बिलासपुर जिले में 6 विभिन्न स्थानों पर प्याऊ घरों का उद्घाटन राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव के करकमलों से किया गया।

गर्मी की भीषणता को देखते हुए राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्काउट्स एवं गाइड्स संगठन द्वारा यह सराहनीय पहल की गई है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला मुख्य आयुक्त चंद्रप्रकाश बाजपेयी एवं अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल तिवारी ने की। इस अवसर पर राज्य संगठन आयुक्त स्काउट विजय कुमार यादव तथा सहायक राज्य आयुक्त स्काउट श्री भूपेंद्र शर्मा भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. सोमनाथ यादव का जन्म दिवस भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। अपने संबोधन में डॉ. यादव ने कहा, “स्काउट्स एवं गाइड्स समाज सेवा के प्रत्येक कार्य के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। यह प्याऊ घर सेवा, त्याग और समर्पण जैसे स्काउटिंग के मूल सिद्धांतों का सजीव उदाहरण है।”

इस अवसर पर बिलासपुर जिले के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे, जिनमें मुख्यालय आयुक्त गाइड श्रीमती गायत्री तिवारी, जिला संगठन आयुक्त गाइड बीना यादव, स्काउट महेंद्र बाबू टंडन, जिला सचिव लता यादव, प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट संतोष त्रिपाठी, गाइड श्रीमती माधुरी यादव, स्काउटर शत्रुहन लाल सूर्यवंशी, अनील सोनवानी, शशांक विश्वकर्मा, निखिल सिंह तथा गाइडर्स सुष्मिता शर्मा, डॉ. भारती दुबे, अपर्णा सारखेल, स्वाति हार्डिकर, किरणबाला पाण्डेय, रत्ना कश्यप, डॉ. पूनम सिंह, आरती राय, उषा रानी नेताम, रश्मि गुप्ता, लक्ष्मी बृजवासी, रागनी चौधरी, अनीता दान, शशिकला साहू, देवकिरण साहू, निशा साहू एवं निधि कश्यप शामिल रहीं।

इसके साथ ही जिले के स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स एवं रेंजर्स, स्काउटर-गाइडर भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।


Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *